प्रदेश की तीन स्मार्ट सिटी में फ्रेश ग्रेजुएट को इंटर्नशिप का मौका
इंजीनियरिंग, कॉर्मस, आर्ट या लॉ फैकल्टी में ग्रेजुएशन करने वाले युवाओं को अब स्मार्ट सिटी में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने हाल ही में मानव संसाधन मंत्रालय के साथ मिलकर टूलिप यानी द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम लांच किया है। इसके तहत युवा स्मार्ट सिटी जैसी योजनाओं के साथ शहरी विकास से जुड़ी अन्य योजनाओं जैसे अमृत मिशन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, शहरी आजीविका मिशन आदि के तहत कार्यानुभव हासिल कर सकेंगे। इसके लिए टूलिप पोर्टल में फ्रेश ग्रेजुएट युवाओं को अपना आवेदन देना होगा। इसमें एक हजार शब्दों में शहर से जुड़ी समस्याओं और उसके निदान के बारे में एक सिनोप्सिस भी लिखना होगा। साथ ही ये जानकारी भी देनी होगी कि इसके समाधान के लिए वो क्या सोचते हैं। क्या कर सकते हैं। इंटर्नशिप की अवधि न्यूनतम आठ हफ्ते से अधिकतम एक साल तक के लिए होगी। दरअसल, ज्यादातर युवाओं को शैक्षणिक संस्थानों से निकलने के बाद कार्यानुभव के लिए मौके नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में ये पहल उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
23 से ज्यादा विभागों में इंटर्नशिप का मौका नगरीय निकायों और स्मार्ट सिटी के 23 से ज्यादा विभागों में युवाओं को इंटर्नशिप के मौके मिलेंगे। इसमें प्लानिंग, आर्किटेक्ट, इकोनॉमी एंड सोशल डेवलपमेंट, पानी की सप्लाई, पब्लिक हेल्थ सेनिटेशन, फाइनेंस, लीगल सेल जैसे विभागों में कार्यानुभव ले सकेंगे। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में होने वाले बड़े निर्माण कार्यों में युवाओं को प्रैक्टिकल कार्य का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, फ्रेश ग्रेजुएट युवा शहर को लेकर अपनी सोच के आधार पर नई योजनाओं की रूपरेखा भी बना सकेंगे।
"स्मार्ट सिटी में इस साल से हमने युवाओं को इंटर्नशिप के मौके देने शुरु किए हैं। अब केंद्र सरकार की इस योजना में और भी ज्यादा युवा अलग-अलग सेक्टर में कार्यानुभव हासिल कर सकेंगे। इससे शहर में नई योजनाओं को अमल में लाने में भी मदद मिलेगी।"
- एसके सुंदरानी, जीएम, स्मार्ट सिटी
Tags : Internship alternatives, Internship canceled, The Intern Hustle, Internships canceled, What to do if your internship is canceled, What to do if internship is cancelled, What to do if internship is canceled, What to do if your internship is cancelled, Internship alternatives in 2020, Coronavirus impact on internships, Coronavirus impact on college students, Internships and coronavirus, Summer internship alternatives, Internship cancelled, 2020 internship, College grad, How to be an intern, How to get an internship,How to get your first internship,How to get an internship as a college freshmen,Ucla internships,88rising internship,Los angeles internships,Internship stories,Internship tips,How to choose an internship,What internships to apply for,Internship 2020,Internships during lockdown,Internships during college