About Me

डीयू : ओपन बुक परीक्षा में दिव्यांगों को 5 घंटे मिलेंगे

डीयू : ओपन बुक परीक्षा में दिव्यांगों को 5 घंटे मिलेंगे


du

दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिव्यांग छात्रों को ओपन बुक परीक्षा में सहूलियत दी है। डीयू ने दिव्यांगों के लिए प्रश्न हल करने की समय सीमा बढ़ाकर 5 घंटे कर दी है। ज्ञात हो कि डीयू इस वर्ष केवल स्नातक, परास्नातक, एनसीवेब और एसओएल के अंतिम वर्ष के छात्रों की ओपन बुक परीक्षा ले रहा है। 

डीयू के परीक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि दिव्यांग छात्रों को कुल पांच घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें दो घंटे प्रश्नपत्र अपलोड करने और उत्तर डाउनलोड करने व उसे स्कैन आदि के लिए दिए जाएंगे। 

डीयू ने दिव्यांग वर्ग के छात्रों से कहा है कि उन्हें सहायक या लेखक के रूप में किसी की जरूरत है तो उसके लिए अपने विभागाध्यक्ष, कॉलेज या संस्थान को लिखें। जो छात्र कॉमन सर्विस सेंटर में मुफ्त में आईसीटी की सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं वे डीयू की वेबसाइट पर अपना निकटतम केंद्र देखकर वहां परीक्षा दे सकते हैं। 

मेल से बताएं समस्या

छात्रों के मन में ओपन बुक परीक्षा को लेकर कोई सवाल है या किसी तरह की परेशानी है तो वे डीन परीक्षा को मेल कर सकते हैं। उनकी मेल आईडी dean_exam@du.ac.in है।