About Me

Hyundai की कारें अगस्त से हो जाएंगी महंगी, 9,200 रुपये तक बढ़ेंगे दाम

Hyundai की कारें अगस्त से महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपनी कारों की कीमत 9,200 रुपये तक बढ़ाएगी। ह्यूंदै ने लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए यह कदम उठाया है।


प्रतीकात्मक तस्वीर
कंपनी का कहना है कि कारों को नए सुरक्षा मानदंडों  के अनुरूप बनाने से इनकी Manufacturing Cost बढ़ी है। नई कीमतें 1 अगस्त सेलागू होंगी ( Across - INDIA ).

ह्यूंदै की हाल में लॉन्च हुई दो नई कारों- Venue  और  Electric SUV Kona  को इस बढ़ोतरी से दूर रखा गया है, इन कारों के दाम नहीं बढ़ेंगे। 
कंपनीने कोना इलेक्ट्रिक को हाल में 25.3 लाख रुपये की कीमत में भारतीय बाजार में उतारा है। यह देश की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी का दावा है कि कोना इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज करने पर 452 किलोमीटर तक चलती है। 

इससे पहले ह्यूंदै ने मई में अपनी पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू लॉन्च की थी। इसकी कीमत 6.50 लाख रुपये है। यह मारुति की पॉप्युलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा की टक्कर में है। तीन इंजन ऑप्शन में आने वाली इस एसयूवी को Market रिस्पॉन्स अच्छा मिल रहा है।

कोना इलेक्ट्रिक और वेन्यू के अलावा भारतीय बाजार में ह्यूंदै की लाइनअप में 9 और कारें हैं। इनमें सैंट्रो, ग्रैंड आई10, एलीट आई20, आई20 ऐक्टिव, एक्सेंट, वरना, एलांट्रा, क्रेटा और टूसॉन शामिल हैं। सैंट्रो कंपनी की सबसे कम दाम की कार है। इसे 3.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। हाल में कंपनी की इसकी शुरुआती कीमत में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद सैंट्रो की कीमत 4.15 लाख रुपये हो गई है।